Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गंगा में घाट किनारे तैर रही लावारिस लाश, किसी ने नहीं ली सुध , जिला प्रशासन मौन, जिम्मेदार कौन ?…

मुंगेर : गंगा स्वच्छता अभियान पे उठा सवाल और मुंगेर के बुआ घाट पे गंगा नदी में तीन दिनों से सड़ रही है लावारिश लाश।सूध लेने बाला कोई नही।

जी हां नवामी गंगे के तहत गंगा कि स्वच्छता को लेकर जहाँ एक ओर सरकार बिभिन्न तरह कि योजनाएं चला रही है और उसपर करोड़ो रूपये भी खर्च कर रही है,मगर इसके बावजूद भी सरकार के अधिकारी व कर्मचारी ही सरकार कि गंगा स्वछता योजना में पलीता लगा रहे है जिसका जीता जागता उदाहरण आज शुक्रवार को मुंगेर जिला में देखने को मिला जंहा मुंगेर के बबुआ घाट पर गंगा नदी में पिछले तीन दिनों से लावारिश लाश तैर रही है लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।जबकि बबुआ घाट से सटे मुंगेर SP का आवास है इतना ही नहीं बबुआ घाट से महज कुछ ही दूरी पर जिलाधिकारी का कार्यालय है। बावजूद इसके किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर अबतक नही गया है जबकि गंगा में स्नान करने जानेवाले लोगो को काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ रहा है और अधिकारीयो के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।गंगा में तीन दिनों से तैर रही लाश से इलाके में इतना दुर्गंध फैल गया है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है।वही गंगा पार से देवघर जाने बाले कावड़िया नाव पर सबार होकर गंगा पार कर बबुआ घाट पर ही उतर रहे है जंहा कावड़िया लोगो को दिक्कतों का सामना करना पर रहा है दुर्गन्ध बदबु से घाट पर आम लोगो का आना भी नही हो रहा है ऐसे में नमामि गंगे का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है।अब देखना है कि कब इस लबारिस लास को गंगा घाट से हटाया जाता है।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन को रातों-रात भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाने पर समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश, लवली आनंद ने कहा कि मौजूदा सरकार घबरा गई है…

Bihar Now

न्याय को ठगना नरेंद्र मोदी के लिए मुमकीन नहीं, PM पर कांग्रेस का हमला …

Bihar Now

अयोध्या मामले में आया दूसरा बड़ा फैसला, निर्मोही अखाड़े के दावे को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो