Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत, इलाके में मातम सा माहौल…

बेगूसराय में माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के दौरान एक युवक डूब गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनी चक गंगा घाट की है। बताया जाता है कि मनसेरपुर गांव निवासी योगेंद्र महतो का 20 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गंगा स्नान करने हुसैनी चक गंगा घाट गया था।

स्नान के दौरान ही संतोष कुमार गहरे पानी में चला गया जिससे वह डुब गया, हालांकि डूबते देख लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। स्थानीय गोताखोरों के सहायता से संतोष का शव बरामद कर लिया गया है.

घटना के बाद संतोष के घर पर मातमी सन्नाटा छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

धनंजय झा, ब्यूरो हेड, बेगूसराय प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

Related posts

शहीद के सम्मान के साथ ये कैसा भद्दा मजाक…शर्म करो सरकार ?

Bihar Now

Big Breaking :2 दिनों के अंदर दूसरी हत्या से दहला गोपालगंज… गोपालगंज ट्रिपल मर्डर के आरोपी जेडीयू विधायक के करीबी की अभी अभी गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए बिहार के लाल का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नहीं पहुंचने को लेकर लोगों ने‌ काटा बवाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो