Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल के साथ सनी लियोनी को झटका, फिल्म निर्माताओं की संस्था IMPPA ने किया तलब…

फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने अभिनेत्री अमीषा पटेल नोटिस भेज कर अपने ऑफिस में तलब किया है। इसके साथ इम्पा ने अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक उन्होंने शिकायतकर्ता फिल्म निर्माताओं की रकम वापस नहीं की है।

अभिनेत्री अमीषा पटेल और सनी लियोन को मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के मुंबई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए तलब किया है। संस्था ने यह कार्यवाही फिल्म निर्माता हरीश पटेल और विनोद बच्चन की शिकायत के आधार पर की है। शिकायत पर अपना पक्ष रखने का ये मौका इम्पा ने दोनों को दिया है। दोनों अभिनेत्रियों की पेशी अगले हफ्ते प्रस्तावित है।

इम्पा की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, अमीषा पटेल और सनी लियोन पर आरोप है कि उन्होंने काम के बदले लिए पैसे नहीं लौटाए हैं। मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बताया कि ‘ये पैसों के लेन देन का मामला है। निर्माताओं की शिकायत के आधार पर अमीषा पटेल और सनी लियोन को कई बार मध्यस्थता के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

अगर वह 25 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ संस्था के तरफ से कार्रवाई की जा सकती है। इम्पा से मिली जानकारी के मुताबिक अमीषा पटेल ने निर्माता हरीश पटेल से साल 2017 में 2.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 65 लाख रुपये लिए थे, लेकिन आज तक उन्होंने पैसे नहीं लौटाए। अमीषा पटेल की ओर से पिछले कुछ साल में कई चेक दिए गए, लेकिन वे बाउंस हो गए। चेक बाउंस को लेकर निर्माता हरीश पटेल ने मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत की है।

दूसरे मामले में अभिनेत्री सनी लियोन को मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने निर्माता विनोद बच्चन की शिकायत पर तलब किया है। इम्पा के मुताबिक निर्माता विनोद बच्चन ने सनी लियोन को साल 2015 में अपनी फिल्म ‘यारों की बारात’ के लिए अनुबंधित किया था। लेकिन फिल्म साइन करने के दो महीने बाद अभिनेत्री ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। लेकिन, इस बाबत लिए गए साइनिंग अमाउंट को सनी ने अब तक वापस नहीं किया है।

Related posts

चाणक्य आईएएस एकेडमी के गया ब्रांच में 67वीं BPSC में असाधारण उपलब्धि के लिए अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह…

Bihar Now

लखीसराय में दो गुटों में जमकर मारपीट, पथराव… कई लोग घायल,तनाव व्याप्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो