Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गया को मिली बड़ी सौगात , बोधगया और गयाजी धाम में कई प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास…

गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गया दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गया और बोधगया में शिलान्यास और लोकार्पण के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही पितृपक्ष मेला को लेकर तैयारी की समीक्षा भी करेंगे।

इसके साथ ही वो गयाजी धाम में अत्याधुनिक धर्मशाला के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। गयाजी आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक धर्मशाला बनाने की योजना है।

मिली जानकारी के अनुसार गयाजी धाम में बनने वाली धर्मशाला अत्याधुनिक सुविधाओं वाली होगी। इसमें 1080 बेड, 212 डोरमेंटरी व 48 डबल बेडरूम का निर्माण कराया जाएगा। भवन में 4 लिफ्ट और 8 सीढ़ियां होंगी। 38 बस और 303 कार पार्क करने की भी यहां व्यवस्था होगी। इसके साथ ही ड्राइवर रेस्ट रूम बनाया जाएगा, ताकि चालकों को असुविधा न हो।

वहीं, धर्मशाला भवन में 2 किचन के साथ डायनिंग हॉल, जनरल स्टोर, सुधा स्टोर, आईसक्रीम पार्लर इत्यादि होंगे। यहां सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम भी लगेगा ताकि बिजली की व्यवस्था बेहतर हो। पूरे परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाना है।इस पूरी योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम करेगा।

आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर में सवार होकर पटना से गया पहुंचेंगे। सीएम नीतीश नाव से विष्णुपद मंदिर परिसर आएंगे। यहां से वे गयाजी धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

फिर बोधगया स्थित मुचलिन सरोवर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री तीन बजे कन्वेंशन सेंटर में पितृपक्ष की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे के बाद पटना के लिए रवाना होंगे ।इसके पहले महाबोधि मंदिर जाएंगे और दो बजे बीटीएमसी के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

Related posts

शर्म करो सरकार ! जांच के नाम पर यह कैसा खेल ?

Bihar Now

वार्ड पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, गाछी में बैठने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Bihar Now

RJD विधायक ने थामा जेडीयू का दामन, लालटेन छोड़ तीर का साथ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो