Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

गांधी मैदान में आयोजित रैली में जहानाबाद लोकसभा सीट से Dr. रणविजय सिंह ने मजबूत दावेदारी पेश की

BIHAR NOW NEWS DESK 2024 का वर्ष है और फरवरी का महीना चारों ओर लोकसभा चुनाव एवं उससे जुड़ी गहमागहमी अपने शिखर की ओर कूच कर रही है। इस गहमागहमी में कुछ बड़े नाम भी शुमार हैं तो कुछ जनता एवं जमीन से जुड़े नेता भी। बड़ी पार्टियां एवं उसके नेता भी इससे जुड़े हैं तो कुछ नवनिर्मित पार्टियां एवं उसके नेता भी अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के गोह के पूर्व विधायक व पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह के नेतृत्व तथा पार्टी सुप्रीमो व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में जहानाबाद के गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुलेगा। साथ ही पूर्व विधायक व पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी सत्ता के लिए अपने वसूलों से समझौता नहीं किया है। रैली के दौरान रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो रहे थे तो उन्होंने इसका विरोध किया था। जब नीतीश कुमार ने उनकी नहीं सुनी तो उन्हें अलग होकर नई पार्टी बनानी पड़ी। लेकिन देर ही सही नीतीश कुमार ने उनकी बातों पर सहमति जताते हुए एनडीए गठबंधन में वापसी की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उनके सामने कोई भी नेता आज देश में नहीं ठहर सकता है। आगे रणविजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि व्यापक देशहित में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। श्री सिंह ने कहा कि एनडीए के हाथों में ही देश सुरक्षित रहेगा। यह कभी भी नकारा नहीं जा सकता कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुंमुखी विकास किया है।

Related posts

नमक सत्याग्रह स्थल पर निर्माणाधीन स्मारक निर्माण में धांधली के खिलाफ सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के सदस्यों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया

Bihar Now

घर में लटका मिला छात्र का शव…हत्या या आत्महत्या ?

Bihar Now

बिहार के सारण में जहरीली शराब से एकदिन में करीब 20 लोगों की मौत से हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो