Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गुजरात में भी मुसलमानों को मिलता है आरक्षण’, तेजस्वी यादव ने लिस्ट जारी कर चल दिया दांव !…

लोकसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम आरक्षण को लेकर राजनीति काफी गर्म है. मुस्लिम आरक्षण पर लालू यादव के एक बयान को लेकर तो पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए. कोई पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण देने के पक्ष में है हो तो कोई इसके खिलाफ.

बीजेपी ने तो आरजेडी नेता आरजेडी और लालू यादव पर हिंदुओं का आरक्षण छीनने तक का आरोप लगा दिया. अब तेजस्वी यादव ने सोमवार (27 मई) को एक पोस्ट कर एक लिस्ट जारी की है, जो मुस्लिम ओबीसी जातियों की केंद्रीय सूची है. जिन्हें गुजरात में पिछड़े वर्ग में आरक्षण मिलता है…

तेजस्वी यादव ने इस लिस्ट को जारी कर लिखा है कि उसी गुजरात की लिस्ट है, जहां नरेंद्र मोदी 13 वर्षों तक सीएम रहे. उन्होंने पीएम मोदी और कुछ मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा है कि ये लोग नहीं जानते कि हमारे संविधान में आरक्षण का आधार धर्म नहीं, बल्कि सामाजिक पिछड़ापन है.

दरअसल संविधान में उन्हीं मुसलमानों को आरक्षण दिया गया है, जो पिछड़ी जाति के हैं. ये आरक्षण उन्हें मुस्लिम होने पर नहीं बल्कि मुसलमानों में भी पिछड़ा होने के कारण मिला है.

तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर लिखा, “यह मुस्लिम ओबीसी जातियों की केंद्रीय सूची है, जिन्हें गुजरात में पिछड़े वर्ग में आरक्षण मिलता है. हां!

उसी गुजरात में जहां नरेंद्र मोदी जी 13 वर्षों तक CM रहे है. यह जानकारी प्रधानमंत्री के साथ-साथ गोदी मीडिया के अज्ञानियों के लिए भी है, जो केवल व्हाट्सएप ज्ञान के आधार पर आज कल न्यूज़ पढ़ते है, इंटरव्यू करते हैं और भ्रम, नफरत एवं अफवाह फैलाते हैं”…

Related posts

Breaking : BJP कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, धू-धू कर जल रहे सामान…प्रशासन की लापरवाही की वजह से ये घटना घटी – BJP …

Bihar Now

टीबी उन्मूलन के लिए जन आंदोलन की है आवश्यकता : हरुण रसीद

Bihar Now

बिल्कुल ठीक हैं लोक गायिका शारदा सिन्हा, कोरोना से लड़ रही हैं जंग,सोशल मीडिया पर फ़ैल रही अफवाहें गलत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो