Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“चूहे बिहार छोड़ें या चूहासन करने वाले बिहार छोड़ें” ?…

ट्वीटर के जरिए नीतीश पर जोरदार हमला…

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने वर्तमान सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर से ट्वीट कर हमला बोला है। इस बार पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है चूहे बिहार छोड़ें या चूहासन करने वाले छोड़े?

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा होने में अभी वक्त है लेकिन लालू परिवार लगातार सीएम नतीश पर ट्वीट और पोस्टर के जरिए हमला कर रही है। राबड़ी देवी ने इस बार ट्वीट कर चूहे का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे बिहार में दहार आवे, अपराधियन के बोलबाला होखे, शराब चोरी होखो, अ दवाई भ्रष्टाचरियन के भेंट चढ़ जाए, आ ओकरा पर से हजारों करोड़ों के नवनिर्मित डैम टूट जाए, फलाना हो, ढिमकाना हो, कुछो हो इ नीतीश जी हमरा के ही दोषी बनईहें।
बिहार के चूहों ने नियोजित शिक्षकों के फाइलों को क्या कुतरा, बिहार में फिर से चूहों पर पॉलिटिक्स की फाइल खुल गयी है।अब तो बिहार के चूहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार से डरकर अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर बिहार से पलायन कर रहे हैं। चूहों का कहना है कि बिहार में कुछ भी होगा तो हमें ही दोषी ठहराया जाएगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के ताजा ट्वीट में कुछ इसी अंदाज में चूहों के जरिए नीतीश पर करारा हमला बोला गया है।

Related posts

बेहतर ट्रैफिक सिस्टम के लिए दरभंगा में लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट – प्रो. विनोद चौधरी…

Bihar Now

शिक्षक नियुक्ति हंगामे पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- साथ में जब थी BJP,तो कुछ नहीं बोलता था, अलग होने पर यूं ही अंड बंड बोलता रहता है…

Bihar Now

पटना में दिल दहलाने वाली वारदात, हॉस्टल में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी

Bihar Now