Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : छात्रा से छेड़खानी के विरोध में भड़का आक्रोश, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पूरा इलाका, पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, लाठीचार्ज…

समस्तीपुर:इस वक़्त एक बड़ी खबर सामस्तीपुर से आ रही है,जहा खानपुर थाना क्षेत्र का डेकारी चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है। इस दौरान आगजनी व फायरिंग की भी खबर आ रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के द्वारा छात्राओं से छेड़खानी की गई जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर जमकर नारेबाजी, आगजनी व तोड़फोड़ किया जा रहा है।बताया जाता है कि कोचिंग से निकलने के दौरान छात्राओं के साथ आसपास के युवकों द्वारा अश्लील हरकत किया जाता था जिसको छात्राओं ने आए दिन नजरअंदाज करती रही।

लेकिन जब युवकों ने बदतमीजी की हद पार कर दिया तो अपने परिजनों से छात्राओं ने शिकायत की जिस पर परिजनों ने छेड़खानी कर रहे युवकों के साथ मारपीट किया।इसके बाद युवकों ने कोचिंग पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़, आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग करने की भी सूचना आ रही है। इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये। लोगों को समझाने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की भिड़ंत होने पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज की भी सूचना है।

रमेश शंकर के साथ अफरोज आलम, बिहार नाउ

 

Related posts

दलित महिला की हत्या में राजद के पूर्व विधायक को उम्रकैद

Bihar Now

लालू से मुलाकात के बाद बीमा भारती का बड़ा बयान, रुपौली सीट पर ठोका दावा… कहा – लालू और तेजस्वी ने दे दिया आर्शीवाद…

Bihar Now

NEET रिजल्ट में ‘एलिट’ इन्स्टिच्युट का जलवा कायम… 86 छात्रों ने नीट-मेडिकल में मारी बाजी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो