Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

छापेमारी करने गए ASI की पोल में बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस…

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना में पदस्थापित एएसआई सीताराम दास को बिजली के पोल में बांधकर पीटने का वीडियो जिला में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एएसआई सीताराम दास को पोल में बांध कर पीट रहे हैं।लोगों के पिटाई से जख्मी एएसआई का ईलाज चल स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। वहीं इलाजरत जमदार सीताराम दास ने सुगौली थाना में आवेदन में देकर एफआईआर दर्ज कराया है।

सुशासन राज में अपराधी बेलगाम हुए उपद्रवियों की वायरल हुई करतूत दीपावली की रात की बताई जा रही है।बताया जाता है कि सुगौली के धरमपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने और हंगामा करने की जानकारी पुलिस को मिली थी।जुआ के बीच हुए विवाद को सुलझाने मौके पर एएसआई सीताराम दास थाना के चौकीदार और पुलिस बल के साथ पहुंचे थे।पुलिस के पहुंचने पर विवाद सुलझने के बदले उलझ गया और देखते ही देखते उपद्रवी तत्व पुलिस पर हावी हो गए।उपद्रवियों ने सीताराम दास को घेर लिया और रस्से से बिजली के खम्बे में बांध दिया।फिर एएसआई पिटाई शुरु कर दी। जिसका विडियो अब वायरल हो रहा है।
वही घटना के बाद वीडियो फुटेज के आधार पर एएसआई सीताराम दास के बयान पर दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अब उपद्रवियों के धर पकड़ में जुटी हुई है।

Related posts

Breaking : मुंगेर के बाद सहरसा में पुलिस के खिलाफ सड़कों पर जनाक्रोश, थानाध्यक्ष पर अपराधियों के साथ सांठ-गांठ का आरोप !…

Bihar Now

Slot Apps For Real Money New Zealand

Bihar Now

Big Breaking : स्वर्ण व्यवसाई के बेटे का अपहरण,फोन पर एक करोड़ की फिरौती की मांग, सुबह क्रिकेट प्रेक्टिस के लिए निकला था घर से ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो