Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जहरीली शराब से मौत के पीछे RJD का हाथःडिप्टी CM बोलें- राजद से है सभी शराब माफिया का कनेक्शन, तेजस्वी कहें कि वो उन्हें टिकट नहीं देंगे

जहरीली शराब से मौत को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं इस मामले में अब बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस घटना के पीछे RJD का हाथ है। विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी में हिम्मत है तो वह कहे कि शराबी और शराब माफिया को टिकट नहीं देंगे। डिप्टी CM ने आगे कहा कि जितने भी शराब माफिया हैं, उनका कनेक्शन कहीं ना कहीं राष्ट्रीय जनता दल से है। शराब का कारोबार करने वाले RJD से उम्मीदवार बनते हैं और बाहर से ढोल बजाते हैं।

संज्ञान लिया गया है, जांच की जा रही है

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दोहरा चरित्र और भाषा बंद करें। उन्होंने कहा कि सभी की सहमति से बिहार में शराबबंदी की गई थी, लेकिन यह जहां घटना घटी है उस जिले में पहले भी घटना घट चुकी है। इस बार बहुत दिनों के बाद फिर से जहरीली शराब से मौत हुई है। संज्ञान लिया गया है, जांच की जा रही है।

डिप्टी CM से जब सवाल किया गया कि आप विपक्ष में थे तब आप शराबबंदी को फ्लॉप बता रहे थे ? इसपर उन्होंने कहा कि शराबबंदी सभी की सहमति से हुई थी, लेकिन उस समय आरजेडी का कनेक्शन जुड़ा हुआ था। आज भी हम कह रहे हैं कि इस घटना के पीछे RJD का हाथ है।

Related posts

Breaking : महागठबंधन के तीन विधायकों ने फिर बदला पाला, BJP में शामिल हुए कांग्रेस-राजद के 3 विधायक… सियासी खेल जारी,अब किसकी बारी ?…

Bihar Now

पटना से बड़ी खबर: सफारी गाड़ी ने ऑटो और बाइक सवार को रौंदा, कई लोग घायल, मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव

Bihar Now

Big Breaking: बेगूसराय मंडल कारा में कार्यरत महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर निकली कोरोना पाज़िटिव, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो