Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ज़हरीले पदार्थ खाने से एक बच्चे की मौत,4 गंभीर रूप से बीमार…

बेगूसराय में जहरीला पदार्थ खाने से जहां 1 बच्चों की मौत हो गई वहीं चार बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। पूरी घटना गुरुवार की शाम भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुर्यपुरा गांव की है।

बताया जाता है कि सुर्यपुरा गांव निवासी जालो पासवान के 10 वर्षीय पुत्र राजा कुमार , 4 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार ,7 वर्षीय पुत्री रोली कुमारी, कन्हैया पासवान का 8 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार और मुखिया पासवान का 8 वर्षीय पुत्र भोला कुमार खेल रहा था इसी दौरान बच्चों ने कुछ सामान उठाकर खा लिया। इसके बाद सभी बच्चे बेहोश होने लगे। बच्चों के बीमार होने की सूचना पर परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय एक निजी अस्पताल में लाया जहां डॉक्टरों ने राजा कुमार को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि चार बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि बच्चों ने क्या चीज खाया था। देर रात बछवारा विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता अस्पताल पहुंच घायल बच्चों और परिजनों से मिले।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

Breaking : सहरसा में मौत से आक्रोशित लोगों ने हवाई फायरिंग कर जताया विरोध, पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदेड़ा..

Bihar Now

Breaking : सीतामढ़ी में दिनदहाड़े सोना व्यवसायी से लूट, पिस्टल की नोंक पर लाखों लूट मौके से फरार हुए अपराधी…

Bihar Now

Big Breaking : गोपालगंज जेल में छापेमारी, DM-SP ने सतीश पांडेय और मुकेश पांडेय के वार्ड की 2 घंटे तक ली तलाशी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो