Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का जबरदस्त विरोध, मुर्दाबाद के लगे नारे,हंगामा देख बैरंग वापस लौटे आरसीपी सिंह…

बेगूसराय में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह की सभा में लोगों ने जमकर हंगामा किया । इतना ही नहीं सभा में लोगों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद एवं आरसीपी सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मामला साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के मसूर चक कस्बे की है ।

बताया जा रहा है कि जैसे ही आरसीपी सिंह जनसभा में शरीक होने के लिए पहुंचे पूर्व से ही मौजूद दर्जनों युवकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया । इतना ही नहीं बाद में दोनों पक्ष की तरफ से लात घूंसे भी चलने लगे जिसमें जदयू के जिला महासचिव दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जदयू कार्यकर्ताओं ने जाप कार्यकर्ताओं पर हंगामा का आरोप लगाया है। बवाल बढ़ता देख आरसीपी सिंह वहां से बैरंग वापस लौट गए ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बराय

Related posts

व्यवसाई हत्याकांड में DGP की बड़ी कार्रवाई… घटनास्थल पर खुद पहुंचे DGP… जांच को लेकर STF को सौंपी कमान…कहा- किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्से जाएंगे दोषी…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, सदर अस्पताल में बहाली रद्द करने को लेकर नाराज थे अभ्यर्थी..

Bihar Now

Australian Roulette Bets And Payouts

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो