Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू नेता के बेटे की शादी में शामिल हुए निशांत कुमार, सिर पर पगड़ी बांध किया मेहमानों का स्वागत

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दिनों सार्वजनिक जीवन में पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। जहां पहले वे मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखते थे, वहीं अब वे न सिर्फ जेडीयू नेताओं के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि मीडिया से संवाद भी कर रहे हैं। निशांत कुमार सोमवार को पटना में जेडीयू एमएलसी संजय गांधी के बेटे मधुर गांधी की शादी समारोह में पहुंचे। समारोह में उन्होंने पारंपरिक अंदाज में सिर पर पगड़ी बांध रखी थी और मेहमानों का स्वागत करते हुए नजर आए। यह पहला मौका था, जब वे इस तरह किसी पारिवारिक सामाजिक आयोजन में इस भूमिका में दिखे।

इससे पहले 15 अप्रैल को मधुर गांधी और नेहा की सगाई के मौके पर भी निशांत कुमार अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपस्थित थे। इस दौरान जब निशांत कुमार से मीडिया ने सीएम को लेकर सवाल किया था, तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि पापा ही एनडीए के सीएम हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए को वोट करने की अपील भी की थी।

जानकारों के मुताबिक, निशांत कुमार अब सिर्फ कार्यक्रमों में मौजूद नहीं रहते, बल्कि लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। पहले जहां वे मीडिया से दूरी बनाकर रखते थे, अब संवाद करने लगे हैं। अब वो दिन भी दूर नहीं, जब वो पार्टी में सक्रीय भूमिका निभाते हुए नजर आएं।

संजय गांधी के बेटे की शादी में निशांत कुमार का सक्रिय भागीदारी निभाना इस बदलाव का एक और उदाहरण माना जा रहा है। उनके इस नए रूप को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में वे किसी बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Related posts

संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद

Bihar Now

मई माह का राशन अब भी प्राप्त कर सकते हैं लाभुक,जून महीने के लिए राशन का वितरण 22 मई से हो चुका है प्रारंभ…

Bihar Now

बेगूसराय, सहरसा और खगड़िया दौरे पर आज होंगे सीएम नीतीश कुमार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो