बिहार में सियासी हलचल के बीच आरजेडी की विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो गई है … मौजूदा सियासी घटनाक्रम को लेकर सभी सियासी खेमे में हलचल है…. लेकिन इसी बीच आरजेडी के विधानमंडल दल की बैठक खत्म होते ही तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अभी खेल होना बाकी है .. वहीं सांसद मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है ….
मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में तमाम विधायक और विधान पार्षद मौजूद थे …सभी लोगों ने एक साथ मौजूदा सियासी हलचल को लेकर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है …
मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार, लालू यादव ने महागठबंधन सरकार के सृजनकर्ता हैं,ऐसे में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार नौकरियां बांटीं है ..हम सरकार को नहीं गिराएंगे …इसलिए लालू यादव अंतिम फैसला लेने के लिए अधिकृत हैं … फिलहाल सब ठीक है
इधर बीजेपी की विधानमंडल की बैठक शुरू हो गई है……
