Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

दरभंगा के गंडक छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे छात्रों को 3 दिनों के भीतर छात्रावास खाली करने का आदेश …

5 सदस्य जांच समिति ने भौतिक सत्यापन के द्वारा अनाधिकृत रूप से रह रहे 10 छात्रों को किया चिह्नित*

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति द्वारा गठित 5 सदस्यीय समिति ने भौतिक निरीक्षण के क्रम में गंडक छात्रावास में अनधिकृत रूप से रह रहे 10 छात्रों को चिह्नित किया है, जिनमें पीएच डी शोधार्थियों एवं अन्य छात्रों के नाम शामिल हैं…

अवैध रूप से रह रहे इन छात्रों को सूचित किया गया है कि वे 3 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से छात्रावास खाली कर दें, अन्यथा ऐसे छात्रों के के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उनके पंजीयन एवं अन्य डिग्रियों को निरस्त करने हेतु संबंधित विभाग अध्यक्षों को सूचित किया जाएगा, जिसके लिए छात्र स्वयं ही उत्तरदायी होंगे ..

जांच समिति के संयोजक डा आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन यह अपेक्षा नहीं की थी कि ऐसे उच्चतर शिक्षा का अध्ययन कर रहे एवं अनुसंधान कर रहे छात्र अनधिकृत रूप से छात्रावास में रहेंगे।

Related posts

कुर्सी पर बैठे हैं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, जमीन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी !… टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जताई घोर आपत्ति, शिक्षा मंत्री को DEO से माफी मांगने की मांग की..

Bihar Now

Big Breaking : अभी-अभी बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसाई को मारी गोली,हालत नाज़ुक….

Bihar Now

Follow up : एक घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा आबादपुर थाना, अफवाह फैला कर कुछ लोगों ने किया हमला,25 , लोगों पर FIR दर्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो