Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में दो पक्षों में पिस्टल लहराते हुए जोरदार हंगामा, लाठीचार्ज, दो गिरफ्तार…

दरभंगा में वर्चस्व को लेकर मामला इतना बढ़ गया की सड़क घंटों रण क्षेत्र बनी रही और पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद की है, जहां एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर उन पर पिस्टल तानने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची विवि थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

एक पक्ष नीम पोखर निवासी उमेश ने बताया कि दूसरे पक्ष बिनीत के लोग उसके भाई को जान मारने की धमकी देते हैं। दूसरे पक्ष के एक युवक ने शुक्रवार की शाम उसके भाई पर पिस्टल तान दिया और जान मारने की धमकी दी। इससे आक्रोशित होकर मोहल्ले के लोग सड़क पर उतर आए हैं। वे लोग आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उसने कहा कि जब तक पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक वे लोग सड़क पर बैठे रहेंगे।

उधर सूचना पर पहुंचे विश्वविद्यालय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश था और दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। उन्होंने कहा कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है जिससे मामले का पूरा पता चल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया है और अब शांतिपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि मामले में 2 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

सदन में शायराना अंदाज में दिखे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मौजूदा डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद… एक दूसरे को शायरी के जरिये दिया जवाब…

Bihar Now

बिहार में स्कूलों के निरीक्षण को लेकर जारी हो गया बड़ा वाला फरमान, पढ़ लें ACS एस सिद्धार्थ का ये आदेश

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी ! … मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो