Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने दर्ज करवाया केस, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत उसके पूरे परिवार पर केस दर्ज…

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने राजीव नगर थाने में केस दर्ज करा दिया है । सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है ।पटना में मामला दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस कि 4 सदस्य टीम मुंबई पहुंच गयी है ।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने राजीव नगर थाने में आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया है । आईपीसी की धाराओं के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत केे परिजनों ने कहा है कि उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया गया. उन्हें प्रताडि़त किया गया. उनके साथ फ्रॉड किया गया है ।

जानकारी मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी है. रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उनके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है. मुकदमा संख्या 241/20 है.शनिवार की शाम को एफआईआर दर्ज करवाया गया है.. दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत उसके पूरे परिवार पर केस दर्ज करवाया है…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

Related posts

CM नीतीश कुमार को तेजस्वी का ओपन चैंलेंज, कहा – वेश बदलकर मेरे साथ चलिए सुशासन की खुल जाएगी पोल…

Bihar Now

Live Pokies Free Games

Bihar Now

बिहार लॉक डाउन के निर्देश की हर जिलों में खुलेआम उड़ रही धज्जियां, पटना में बस परिचालन सेवा भी जारी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो