Bihar Now
BREAKING NEWS
अपराधटॉप न्यूज़बिहार

दूध लाने गये शख्स कि सड़क किनारे मिली लाश, सड़क जाम 

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

 

चौठ चन्द्र पूजा के लिए घर से दूध लाने अपने दोस्तों के साथ निकले नूनूलाल मंडल की सड़क किनारे लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है ।

यह घटना पिपरा प्रखंड क्षेत्र के अमहा वार्ड एन 7 की है जहां नूनूलाल मंडल की हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । मृतक नूनूलाल मंडल के परिजन का कहना है कि सोमवार को चौठ चन्द्र त्यौहार है लिहाजा नूनूलाल अपने बाइक टीवीएस स्टार जिसका नंबर बी आर 50 एच 2369 था। बाइक से अपने दो साथियों टुनटुन और मुकेश के साथ दूध के लिए घर से सुबह करीब नौ बजे निकला था । लेकिन करीब एक बजे अमहा सायफन और श्याम नगर के बीच एनएच 106 किनारे नूनूलाल मंडल का लाश मिला जिसके बाद आस आस के इलाकों में सनसनी फैल गयी।

परिजनों का आरोप है कि मृतक के साथियों जो उन्हें अपने साथ लेकर गये थे उन्हीँ लोगों ने उनकी हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक दिया इतना ही नहीं उसका बाइक भी गायब है ।घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।

वहीं जाम की सूचना मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मृतक के परिजन से पूछताछ कर वापस लौट गयी है इधर सड़क जाम होने के कारण एनएच 106 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है नूनूलाल की हत्या से गांव वाले भी मर्माहत है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

Related posts

Breaking : दरभंगा में लूट,अपराधियों के फायरिंग से एक की मौत.. अपराधियों में “खाकी” का खौफ क्यों नहीं ?…

Bihar Now

मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने हथियारों के साथ खिंचवाई फोटो, जीजा, साला और साली पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Bihar Now

शराब माफिया और 20000 करोड़ का झगड़ा! फिर चर्चा में प्रशांत किशोर, पोस्टर वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो