Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, टीकाकरण की मौजूदा स्थिति की करेंगे समीक्षा…

एम्स एवं आरएमआरआई में टीकाकरण की मौजूदा स्थिति की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दो दिवसीय बिहार यात्रा पर गुरुवार देर शाम पटना पहुंच रहे हैं।
दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे शुक्रवार को एम्स पटना में वरीय पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं सहित कोविड टीकाकरण कार्यक्रम प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान पटना में वरीय पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं सहित कोविड टीकाकरण कार्यक्रम प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर में राजकीय अतिथि गृह में प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग बिहार, निदेशक एम्स-पटना, निदेशक राजेन्द्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक एवं सीजीएचएस के निदेशक अतिरिक्त निदेशक के साथ स्वास्थ्य सेवाओं सहित कोविड टीकाकरण कार्यक्रम प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत अपर मुख्य सचिव (पथ निर्माण विभाग), बिहार महाप्रबंधक रेलवे, डीआरएम दानापुर, सीनियर डीसीएम दानापुर, मुख्य अभियंता (कंस्ट्रक्शन) के साथ बक्सर संसदीय क्षेत्र, बक्सर क्षेत्र के रेलवे के विकास संबंधित योजनाओं एवं रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से संबंधित बैठक करेंगे। शनिवार को संसदीय क्षेत्र बक्सर पहुंचेंगे व सदर अस्पताल में टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत बक्सर में आयोजित निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का निरीक्षण करेंगे। लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे।

Related posts

Bihar Now

नए संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, मदन मोहन झा ने कहा – नए संसद भवन का कोई औचित्य नहीं…

Bihar Now

लापरवाह पैनोरमा बिल्डर्स की मनमानी ने उड़ा दी कई घरों की नींद…पूछ रही जनता, आखिर क्यों ख़ामोश है जिला प्रशासन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो