Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश कैबिनेट में 28 एजेंडों पर लगी मुहर, चुनाव से पहले नियोजित शिक्षकों को मिला तोहफा…

बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना काल में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार में कोरोना महामारी के दौर में कई अहम फैसले किए हैं. बिहार सरकार ने चुनाव के पहले नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है. नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी गई है.

कोरोना काल में नीतीश सरकार ने कैबिनेट की इस अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं. बिहार मंत्रिमंडल की इस बैठक में कुल 28 एजेंडों पर मुहर लगी है. नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त नियमावली का इंतजार लंबे वक्त से हो रहा था. यह बात पहले से तय मानी जा रही थी कि कैबिनेट की बैठक में आज इस एजेंडे पर मुहर लग जाएगी.

इस सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद अब नियोजित शिक्षकों को प्रमोशन और स्थानांतरण जैसी सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा. बिहार में साढे तीन लाख नियोजित शिक्षक लंबे समय से सेवा शर्त लागू किए जाने की मांग करते रहे हैं. नियोजित शिक्षकों के लिए लागू सेवा शर्त नियमावली में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिए जाने साथ ही साथ प्रमोशन के लिए परीक्षा के आयोजन सहित अन्य बिंदुओं की चर्चा की गई है.

Related posts

राज्यपाल से सम्मानित होने पर डॉ आमोद झा का किया गया नागरिक अभिनंदन, सामाजिक सरोकार को लेकर हुए सम्मानित…

Bihar Now

Pub Casino No Deposit Bonus Codes Free Spins Uk

Bihar Now

दहेज को लेकर एक नवविवाहित की गला दबाकर हत्या करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो