Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश से बिना मिले दिल्ली लौटे जेपी नड्डा,स्टेट गेस्ट हाउस में करनी पड़ी मीटिंग, BJP ऑफिस के बाहर बर्खास्त संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन …

पटना में बीजेपी ऑफिस के बाहर भारी संख्या में बर्खास्त संविदा कर्मचारी जमा हैं। कर्मचारी हाथ में कैंडल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

पिछले 4 घंटे से प्रदर्शनकारी बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। आज बीजेपी दफ्तर में बिहार चुनाव को लेकर अहम बैठक बुलाई गई थी।

इस मीटिंग के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11 बजे पटना पहुंचे थे। प्रदर्शन के कारण वो पार्टी ऑफिस नहीं पहुंचे। आनन-फानन में मीटिंग की लोकेशन बदली गई। इसे स्टेट गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया। जहां मीटिंग 2 घंटे तक चली।

शाम 5.15 बजे जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री आवास जाने का कार्यक्रम तय था। हालांकि उनकी मुलाकात नीतीश कुमार ने नहीं हो पाई और वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जानकारी कि मुताबिक सीएम नीतीश कुमार की पिछले दो दिनों से तबीयत खराब है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसी वजह से जेपी नड्डा की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनाव पर चर्चा हुई।

जानकारी कि मुताबिक सीएम नीतीश कुमार की पिछले दो दिनों से तबीयत खराब है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसी वजह से जेपी नड्डा की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनाव पर चर्चा हुई।

आज की बैठक में NDA गठबंधन को और कैसे धारदार बनाया जाए इस पर चर्चा हुई। 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के दिन PM मोदी का जन्मदिन भी है। इसी दिन से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी।’

इससे पहले मीटिंग में शामिल होने के लिए नेता और मंत्री बीजेपी ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन बवाल को देखते हुए सभी पिछले गेट से स्टेट गेस्ट हाउस के लिए निकल गए।

प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी CM विजय सिन्हा को घेर लिया था। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की गाड़ी बीजेपी ऑफिस के बाहर जाम में फंस गई। उन्हें गाड़ी से उतरकर पैदल बीजेपी कार्यालय में जाना पड़ा।

दोनों डिप्टी CM ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बीजेपी ऑफिस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

कर्मचारी समान काम, समान वेतन और 60 साल नौकरी की मांग कर रहे हैं। हड़ताल पर जाने के बाद से 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। ये लोग 29 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं।

Related posts

शराब पिते गिरफ्तार मुखिया पर होगी बड़ी कार्रवाई, डीएम ने जारी किया निर्देश…

Bihar Now

देश‌ का विकास बिना लघु उद्योग के संभव नहीं,लघु उद्योग भारती के नए पदाधिकारियों की घोषणा …

Bihar Now

“एक निश्चय और एक नीतीश चाहिए”… इंडी गठबंधन की बैठक से पहले पटना में चस्पा पोस्टर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो