Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज, सूबे में बढ़ते अपराध के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन…

बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता बिहार विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे.

जिसको लेकर पुलिस ने पहले उन्हें समझाया. जिसके बाद भी वो नहीं माने और आगे बढ़ते गए. तभी उसी क्रम कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया

लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कार्यकर्ता इधर उधर भागने लगे. कईयों को चोटें भी आईं. इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास पर भी पुलिस ने लाठियां चटकाईं और प्रदर्शन कर रहे श्रीनिवास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस बीच कांग्रेस नेताओं और पुलिस में बहस भी हुई और धक्का-मुक्की भी हो गई. घटना में कई कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

दरअसल बिहार में बढ़ते अपराध, बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर, अग्निवीर, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस पटना के बोरिंग रोड चौराहे से विधानसभा मार्च के लिए निकाले थे, जिन्हें मौके पर तैनात पुलिस ने रोकने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश कर रहे थे. इसी पर पुलिस ने लाठिचार्ज कर दिया.

Related posts

दिल्ली के एक फैक्ट्री में भीषण आग, 23 दमकल की गाड़ियां मौके पर…

Bihar Now

जामताड़ा: जान बचाने के लिए यात्री एक ट्रेन से कूदे, दूसरी की चपेट में आए, हादसे में 12 की मौत

Bihar Now

बिहार चुनाव को लेकर तीन दिनों तक नीतीश ने की मैराथन बैठक, चुनाव को लेकर Strategy तय, जानें क्या दिए निर्देश

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो