Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में छात्र नेता की हत्या पर जबरदस्त रोष… मुख्यमंत्री के “सु”शासन पर RJD ने उठाए सवाल, अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की…

पटना :  वैशाली के पत्रकार अजित कुमार के पुत्र हर्ष कुमार की आज दिनदहाड़े हत्या पर रोष प्रकट करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि मृतक हर्ष वैशाली जिला के मझौली निवासी वरिष्ठ पत्रकार अजित कुमार का पुत्र था जो लॉ कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकल रहा था। इसी बीच घात लगाकर बैठे हुए कुछ गुंडों ने पीट-पीटकर दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी।

राजद प्रवक्ता ने कहा है जिस प्रकार खुलेआम दिनदहाड़े हर्ष को पीट-पीटकर मार डाला गया इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि राज्य में कानून व्यवस्था अब इस सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। अपराधियों स्वच्छंद हो गए हैं उनके मन में पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है। जो भाजपा महागठबंधन सरकार के समय बार-बार कानून व्यवस्था का सवाल उठाती थी आज वह चुप है।

मुख्यमंत्री जी जो बराबर कानून व्यवस्था की दुहाई देते है वे अपने शासनकाल में एनसीआरबी और अपने मातहत के गृह विभाग का अपराधिक आंकड़ों को पूर्ववर्ती महागठबंधन सरकार के समय के आंकड़े से तुलना करके देख लें कि एनडीए के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो गई है कि राजधानी में दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है और पुलिस का काम केवल खानापूर्ति करना रह गया है।

Related posts

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाया… मिलेगा अब दोगुना से भी ज्यादा..

Bihar Now

Big Breaking : जज के सामने एक सिपाही ने की वकील की पिटाई !

Bihar Now

पूर्णिया में बिजली करंट लगने से 4 महिलाओं की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो