Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में महान शूरवीर महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती, सीएम नीतीश ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

राजधानी पटना में आज महान शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती को मनाया गया। उनके जयंती के मौके पर पटना के फ्रेजर रोड स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी मौजूद रही। इसके अलावा विधान पार्षद संजय सिंह, विधायक संजीव चौरसिया तथा पूर्व विधायक अशोक सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बतादें कि इस मौके पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

MLC संजय सिंह ने कहा कि साल 2019 से महाराणा प्रताप की जयंती और पुण्यतिथि मनाने का हमने प्रयास किया था। वह प्रयास सफल हो गया है। इसको लेकर हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की थी, उन्होंने इस मांग को 2023 में स्वीकार कर लिया। पटना में महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाई गई। उसके लिए मैं तहे दिल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं।

Related posts

Breaking : विवाद मामले पर एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री आवास में बुलाई आपात बैठक…

Bihar Now

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मवेशी के साथ 4 गिरफ्तार…

Bihar Now

सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिरे राज्यपाल, सुरक्षाकर्मियों ने उठाया, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जाते समय फिसला पैर …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो