Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पति ने पत्नी का करवाया हत्या, आरोपी पति सहित दो अपराधी गिरफ्तार…

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमे पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का उदभेदन किया है जिसमे पति ने खुद अपनी पत्नी की हत्या का सुपारी दो अपराधियो को दिया था, लेकिन पुलिस के अनुसंधान में इस सनसनीखेज मामला का उदभेदन कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी पति सहित सुपारी लेकर हत्या करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है और हत्या में उपयोगी देशी कट्टा मोबाइल बाइक सहित कपड़े भी बरामद कर लिया है।

दरअसल पिछले 19 तारीख को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मेला रोड में अज्ञात अपराधियों ने घर में सोई एक 35 वर्षीय महिला के सिर में गोलीमार कर हत्या कर दी थी। बताया जाता है जिस वक्त हत्या हुई थी उस समय उक्त महिला का पति किराना व्यावसाई सुरेश चौधरी अपने घर का दरवाजा खोल कर घर के अंदर के बाथरूम में गया हुआ था। ठीक उसी दौरान अपराधियों ने व्यवसायी के पत्नी को गोली मार दिया था।
उस दिन घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच। गोली लगने से घायल हुए महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन सिर में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल किराना व्यावसाई की पत्नी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
मामले में पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम में भेज मृतक के पति द्वारा लिखित आवेदन पर केस की जांच शुरू कर दी थी।
हत्या कांड का उदभेदन करते हुए एसपी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने उसके घर मे लगे सीसीटीवी को खंगाला । साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये मामले का उदभेदन किया जिसमें हत्या कांड का खुलासा हुआ है। बताया गया कि मृतका महिला के पति सुरेश चौधरी ने ही खुद स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी से ऊब गया था करीब चार साल से पत्नी के व्यवहार के कारण वो परेशान था। इसी के चलते पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने ये बड़ी साजिश रची। उन्होंने पत्नी की हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दो अपराधियों को दिया था।
गिरफ्तार अपराधियों में सुपारी किलर इग्न्यासीयूस पॉल उर्फ अलस और एस्टिफन ब्लासियस उर्फ दीपक शामिल है।
बताया गया कि मृतक महिला को दो संतान हैं एक 8 वर्षीय लड़का और दूसरी 13 वर्षीय लड़की है जो घटना के समय सोए हुए थे।

सुशांत शर्मा , बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

बिहार की महिलाओं को नीतीश का तोहफा, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया पिंक बस को रवाना…

Bihar Now

बक्सर में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की मौत, अस्पताल में हड़कंप… PHC के प्रभारी थे डॉक्टर…

Bihar Now

दरभंगा एम्स पर सियासी दंगल, BJP ने राज्य सरकार को बताया दोषी, तो JDU ने कहा – एम्स मामले पर राजनीति कर रही BJP…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो