Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पांचवें चरण के मतदान के बीच JDU का बड़ा दावा, पूरे देश में बुलंद होगा NDA का झंडा…

बिहार प्रदेश जनता दल (यू ) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस बार एनडीए विपक्षियों का सूपड़ा साफ करते हुए बिहार ही नहीं पूरे देश में अपना झंडा बुलंद करेगा। उन्होंने कहा कि, आज की तारीख में बिहार की जनता जागरुक है। वह विपक्ष की मंशा को अच्छी तरह से जानते हैं। जनता अच्छी तरीके से जानती है कि उसे क्या निर्णय लेना है।

झा ने कहा कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है, राज्य में एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, हमें बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। बिहार ने लंबे समय तक जंगलराज को झेला है, एक समय वो भी था जब बहन-बेटियों को घर से निकलने में डर लगता था, जंगलराज से सब त्रस्त थे। माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी के प्रयास से बिहार जंगलराज से बाहर निकला। उनके कुशल नेतृत्व में आज विकास की रौशनी बिहार के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि समाज के हर जाति, हर वर्ग को नीतीश सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। श्री झा ने कहा कि ये विकास केवल कागज़ पर नहीं धरातल पर दिखता है और यही कारन है कि तेजस्वी जी को भी माननीय नेता नीतीश कुमार के नाम का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वह हमारे मुख्यमंत्री जी के नाम का इस्तेमाल करके अपनी स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।

झा ने कहा कि पिछली बार तो ईश्वर की कृपा से एक सीट मिल भी गयी थी। इस बार तो जनता चुनाव में बोरिया-बिस्तर बांध देगी। बिहार में एनडीए को 40 सीटों पर जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने दवा किया कि इस बार देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

Related posts

आग की चपेट में आने से कई लोग हुए बेघर, तकरीबन 5 लाख की संपत्ति जलकर खाक…

Bihar Now

जामताड़ा: जान बचाने के लिए यात्री एक ट्रेन से कूदे, दूसरी की चपेट में आए, हादसे में 12 की मौत

Bihar Now

Big Breaking : हथियार के बल‌ पर लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दी वारदात को अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो