Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अपराध की योजना बना रहे अपराधी गिरफ्तार…

बेगूसराय में नगर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नगर थाने की पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी गोलू कुमार को उसके एक साथी अमन कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास दो देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल भी बरामद किए हैं ।

गौरतलब है कि गोलू कुमार इसके पूर्व भी दो बार आर्म्स एक्ट के मामलों सहित चार बार जेल जा चुका है तथा पूर्व में शराब कारोबार से भी गोलू कुमार का संबंध बताया जा रहा है । नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी विश्वनाथ नगर निवासी गोलू कुमार अपने एक साथी डंडारी निवासी अमन कुमार के साथ घर के इर्द-गिर्द देखा गया है। और इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापेमारी की जिससे पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
– अमरेंें

Related posts

20 अप्रैल के बाद लॉक डाउन के दौरान सशर्त NH पर खुलेगा ढ़ाबा…

Bihar Now

बिहार में जहरीली शराब का कहर !… दो लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत, दो लोगों के आंखों की रोशनी गायब …

Bihar Now

एक नवविवाहित की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो