Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस..

सुपौल -सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 23 वेला टोल में एक बगीचे में आम के पेड़ में फंदे से झूलते मिला एक युवक के लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि जरौली के रहने वाले मृतक सोनू कुमार अपने नाना के घर वेला टोल में रहता था।

सुबह जैसे ही फंदे से झूलते उसके शब की जानकारी मिली परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक ने फंदे से झूलकर क्यों अपनी जान दी ये तो जांच का विषय है,हालांकि परिजन बताते हैं कि कुछ दिन पहले मृतक सोनू के विरुद्ध किसी ने चोरी का केस कर दिया था जबकि चोरी की घटना में कोई और व्यक्ति संलिप्त था जिसका उदभेदन भी पुलिस द्वारा भी कर लिया गया। उस दिन से चोरी के गलत आरोप के कारण सोनू डिप्रेसन में रह रहा था जिसके कारण उन्होंने फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। फिलहाल मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने बताया कि शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विजय कुमार गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

BJP व JDU विधायकों पर सदन में गाली गलौच का आरोप, RJD के दलित विधायक रामवृक्ष सदा का आरोप…

Bihar Now

बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजा…

Bihar Now

जल जीवन हरियाली यात्रा के दौरान सहरसा पहुंचे सीएम …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो