Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

प्रदीप सिंह की फिल्म देवरानी जेठानी 2 का फर्स्ट लुक हुआ आउट…

भोजपुरी के मशहूर निर्देशक प्रदीप सिंह की अपकमिंग फिल्म देवरानी जेठानी 2 का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जिसमें फिल्म की लीड अभिनेत्री अंजना सिंह और संचिता बनर्जी एक दूसरे के साथ उलझती नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी और उनके पति की भूमिका में अभिनेता गौरव झा और देव सिंह एक दूसरे को झगड़े से अलग करते दिखाई दे रहे हैं। यह इस ओर इशारा करता है कि यह फिल्म भी पहले पार्ट की तरह और भी रोचक होने वाला है।

इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अजय कुमार झा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह के साथ अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह है। आपको बता दे कि इससे पहले फिल्म देवरानी जेठानी ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी जगह बखूबी बना ली थी। फिल्म को मिली सफलता के बाद निर्माता प्रदीप सिंह ने फिल्म के दूसरे भाग के निर्माण की भी बात कही थी जो अब पूरी हो रही है।

फिल्म देवरानी जेठानी 2 को लेकर प्रदीप सिंह ने कहा कि देवरानी जेठानी की तरह ही यह फिल्म मजेदार होने वाली है इसकी कहानी एसके चौहान ने लिखी है, जो बेहद खूबसूरत है। यह फिल्म के पहले भाग से काफी अलग और अलग अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के पोस्टर में दिख रहे तेवर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर होने वाली है।

देवरानी जेठानी का रिश्ता अक्सर तकरार के रूप में देखा गया है, लेकिन हम अपनी फिल्म में इसके माध्यम से एक सार्थक संदेश और स्वस्थ मनोरंजन दर्शकों को देने वाले हैं। फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी खूब नजर आएगा तो इमोशंस की भी कमी नहीं दिखेगी। इस फिल्म को हमने बड़े पैमाने पर बनाया है।

फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है और उम्मीद करता हूं कि यह जब भी रिलीज होगी, तब दर्शकों को भी हमारी फिल्म पसंद आएगी और वह इसे अपने परिवार के साथ मिलकर देखेंगे।

वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन से बनी फिल्म देवरानी जेठानी 2 के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव,मुन्ना दुबे व शेखर मधुर हैं। छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला नाजिर सेख और मारधाड़ श्रवण कुमार का है। कार्यकारी निर्माता कमल यादव और पी.आर.ओ. रंजन सिन्हा हैं…

Related posts

दरभंगा में पुलिस टीम के साथ मारपीट: गांजा तस्कर को गिरफतार करने गई थी टीम, ग्रामीणों ने की हाथापाई, 3 गिरफ्तार

Bihar Now

नीतीश कुमार के वह फैसले जिसने बदल दी बिहार की पहचान, दूसरे राज्यों ने भी अपनाया मॉडल…

Bihar Now

Breaking : बिहार में कोरोना से कोहराम… सुबह से 13 मौतें… पटना में 9, दरभंगा में मां- बेटा सहित 4 की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो