Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

प्लान तैयार,आज ही नई सरकार… बिहार में 9 वीं बार फिर नीतीशे कुमार !…

बिहार में सियासी हलचल के बीच लगातार सूबे के तमाम मुख्य सियासी खेमे में बैठकों व मंथन का दौर जारी है … नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के नए साथी हो गए हैं, सिर्फ औपचारिकता बाकी है.. बकायदा पूरा स्वरुप NDA में शामिल मुख्य दल बीजेपी सहित तमाम दलों ने पूरी कर ली है …

रविवार यानी आज कुछ ही घंटों में नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे और इसी के साथ शपथ भी मुख्यमंत्री पद की लेंगे … नीतीश कुमार ने राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है … वहीं बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं … सुशील मोदी और रेणु देवी के उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है ….

नीतीश कुमार आज तकरीबन 10.30‌ से 11 बजे की बीच इस्तीफा सौंपेंगे साथ ही तकरीबन 3.30 बजे से 4 बजे की बीच शपथ भी 9 वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे … बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी पटना संभवतः 2 बजे पहुंचेंगे …

इन तमाम सियासी घटनाक्रमों के बीच NDA के मौजूदा साथी जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने विधायक दल‌ की बैठक की है.. मांझी ने नई NDA सरकार में बने रहने के लिए शर्तें रख दी है .एनडीए में बने रहने के लिए मांझी की पार्टी ने बड़ी शर्त रख दी है… उन्होंने नई सरकार में दो मंत्री पद की मांग रखी है ..

आज फिर बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनने जा रही है …. बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू होने वाली है …इसके बाद बीजेपी नीतीश कुमार को समर्थन पत्र सौंपेगी साथ ही जेडीयू विधायक दल‌ की बैठक 10 बजे से होनी है और इसी के साथ बिहार में फिर नीतीशे कुमार होंगे …

Related posts

7 th की छात्रा बनी DM, सीतामढ़ी प्रशासन ने उठाया अनोखा कदम…

Bihar Now

एक बार फिर शर्मसार हुआ मानवता… घंटों नवजात के शव को नोचता रहा कुत्ता, मूकदर्शक बने रहे राहगीर !…

Bihar Now

RJD MLC का संदेश या तंज ?… ” यही रात अंतिम ,यही रात भारी…बस एक रात की अब कहानी है सारी”….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो