Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

बाढ़ का पानी देखने गए युवक पोखर में डूबा, बचाने गए स्थानीय मुखिया भी लगे डूबने, ग्रामीणों के सहयोग से मुखिया को निकाला गया…

मोतिहारी के रतनवा गांव में आई बाढ़ का पानी देखने शनिवार की संध्या गए एक युवक डूब गया। युवक को डूबता देख स्थानीय मुखिया जितेंद्र राय बचाने गए, लेकिन वह भी डूबने लगे, ग्रामीणों के सहयोग से मुखिया को तो बचा लिया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चला, वही अंधेरा होने के कारण ग्रामीण ने युवक को ढूंढना छोर प्रशासनिक अधिलारियो को सूचना दिया, डूबने वाले युवक रतनवा गांव निवासी रामचन्द्र राय का पुत्र 27 वर्षीय नथुनी राय के रूप में हुआ है।

सुबह सीओ बिजेंद्र कुमार सिंह ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दिया, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने छः घण्टे तक बच्चे की तलाश की लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।

एनडीआरएफ की टीम आने के बाद पोखर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा होगी, युवक को नहीं मिलने से घर मे कोहराम मचा हुआ है। मौके पर प्रमुख कमलेश कुमार मंटू, सीओ बिजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ध्रुप नारायण, मुखिया जितेंद्र राय, अजय कुमार रमेश तिवारी आदि मौजूद थे।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

राममय माहौल के बीच JDU को बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.सुनील सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा.,. “आगे कर्तव्य पथ का दिशा निर्देश प्रभु श्री राम करेंगे”…

Bihar Now

कोरोना खौफ के बीच पुलिस का एक चेहरा ये भी…शादी की सालगिरह पर बुजुर्ग दंपति को तोहफा देकर बनाया यादगार…

Bihar Now

“योग भारत की प्राचीन परंपरा रही है जो सम्पूर्ण विश्व को भारत की एक महत्वपूर्ण देन”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो