Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान, नहीं पड़ रहा है विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर फर्क

हम तो न सुधरे थे ना सुधरेंगे, यही जुमला सच साबित हो रहा है विद्युत विभाग पर, बेगूसराय के गढपुरा पावर सब स्टेशन अंतर्गत धर्मपुर, कोरैय, मैसना, सुजानपुर, हरखपुरा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विभागीय उदासीनता व मनमानी रवैया के चलते इस उमस भरी गर्मी में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है, जिसके चलते आम लोगों में काफी रौष का माहौल है।

जबकि गढ़पुरा के प्रसिद्ध हरिगिरीधाम मंदिर में राजकीय श्रावणी मेला का आयोजन पर सुचारू विधुत व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय सरकारी आदेश की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं बिजली विभाग के अधिकारी…

इससे साफ जाहिर होता है कि विद्युत विभाग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने में कितना उदासीन रवैया अपनाए हुए है।

इस संबंध में जब भी विभाग के जेई व एसडीओ से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की जाती है वह फोन रिसीव नहीं करते हैं, जबकि बिहार सरकार विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने एवं सुचारु रूप से व्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं ।

Related posts

राजवर्धन आजाद ने ली MLC पद की शपथ… CM नीतीश, तेजस्वी सहित कई नेता रहे मौजूद

Bihar Now

बाबा बागेश्वर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान.. बोले कोई नहीं बना सकता हिन्दू राष्ट्र.. संविधान के मुताबिक ही सबको चलना होगा…

Bihar Now

दरभंगा कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर गिरफ्तार, अन्य केस की सुनवाई के दौरान हुई गिरफ्तारी, 32 साल पहले के मर्डर केस का है मामला…

Bihar Now