Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार के कटिहार में जाम में फंसी गाड़ी तो जज ने सिपाही को पीटा, एफआईआर दर्ज…

बिहार के कटिहार जिले के एक न्यायाधीश पर उनके एक सुरक्षाकर्मी ने मारपीट करने और वर्दी फाड़ देने का आरोप लगाया है। सिपाही हरिवंश ने अपनी शिकायत में बताया कि जज गाड़ी के जाम में फंसने से नाराज हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार के कटिहार जिले के एक न्यायाधीश पर उनके एक सुरक्षाकर्मी ने गाड़ी के जाम में फंसने को लेकर मारपीट करने और वर्दी फाड़ देने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।    Dy S.P , कटिहार ने बिहार नाउ से बात करते हुए गुरुवार को बताया कि कटिहार जिला और सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक पर उनके सुरक्षा गार्ड सिपाही हरिवंश कुमार ने आरोप लगाया है, कि उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। सिपाही ने लिखित शिकायत दी है।जांच जारी है..

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कानूनी रूप से मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। सुरक्षाकर्मी हरिवंश द्वारा बुधवार रात इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बुधवार को जब वह जिला और सत्र न्यायाधीश को गाड़ी से उनके आवास से लेकर न्यायालय जा रहे थे, उसी वक्त मिर्चाईबारी चौक पर जाम में गाड़ी फंस गई। जाम होने के कारण जज बिफर गए। सुरक्षाकर्मी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गुस्से में उस पर बिफरते हुए न्यायाधीश ने थप्पड़ मारा और वर्दी फाड़ दी।

सिपाही ने आरोप लगाया है कि अदालत परिसर में गाड़ी के पहुंचने तक वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। हरिवंश ने न्यायाधीश पर अदालत पहुंचने पर भी उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में सिपाही ने कहा है कि मैं जान बचाने के लिए कलेक्ट्रेट की तरफ भागा और बाद में पुलिस मेंस असोसिएशन के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।

Related posts

आरजेडी नेता ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जेडीयू विधायक के भाई और भतीजा गिरफ्तार…

Bihar Now

बिहार में हाई अलर्ट !… नेपाल में तबाही के मंजर को देख मुख्यमंत्री ने की आपात बैठक, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

Big Impact : बिहार नाउ की खबर का असर, आइसोलेशन वार्ड में हुई लापरवाही मामले में CS ने दिए जांच के आदेश..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो