Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के नए DGP हुए आलोक राज, जिम्मेदारी लेते ही कहा – बिहार वासियों का डीजीपी हूं, मेरा दरवाजा सबके लिए खुला रहेगा…

बिहार के नए DGP का एलान हो गया है। निगरानी के डीजी आलोक राज को डीजीपी का प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आलोक राज 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।

जिम्मेदारी लेते ही आलोक राज ने कहा कि सत्यनिष्ठा से काम करेंगे … उन्होंने कहा कि समय पर काम करेंगे, स्पीडी ट्रायल करेंगे।…

आलोक राज ने कहा कि मैं बिहार का हूं, बिहार वासियों का डीजीपी हूं, मेरा दरवाजा सबके लिए खुला रहेगा।

आलोक राज निगरानी के डीजी के अतिरिक्त बिहार के डीजीपी का दायित्व भी निभाएंगे। वहीं, आरएस भट्टी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया गया है।

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के सीआईएसएफ के महानिदेशक नियुक्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था। अब आरएस भट्टी के केंद्र में जाने के बाद आलोक राज को यह जिम्मेदारी दे दी गई है।

Related posts

नदी में डूबने से एक शख्स की मौत,मृतक के गांव मातम सा नजारा…

Bihar Now

दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन गंभीर रूप से घायल, दरभंगा निवासी हैं दोनों…

Bihar Now

BPSC परीक्षा में सफल होकर प्रवर्तन अधिकारी बनी समस्तीपुर की बेटी डॉ. रश्मि राज ने जिले का नाम किया रौशन..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो