Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

बिहार के बड़े बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ ED ने केस दर्ज किया, 100 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का आरोप…

100 करोड़ से अधिक के टैक्स चोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बिहार के बड़े बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिल्डर गब्बू सिंह पर 100 करोड़ रुपए से अधिक के टैक्स चोरी का आरोप है। टैक्स चोरी और अवैध लेन-देन के मामले की जांच कर रही ED की टीम ने गब्बू सिंह की गोविंदा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर साल 2022 में छापेमारी की थी…

दरअसल, करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी के मामले में बिल्डररी गब्बू सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पिछले साल इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने गब्बू सिंह के पटना, नोएडा और झारखंड के ठिकानों पर रेड की थी। रेड के दौरान कई अहम दस्तावेज जांच एजेंसी के हाथ लगे थे। गब्बू सिंह की कंपनी गोविंदा कंस्ट्रक्शन में भी छापेमारी हुई थी… .

इस दौरान 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। उसी मामले में ईडी ने बिल्डर गब्बू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जांच तेज होने के बाद गब्बू सिंह मुश्किल में पड़ सकते हैं और टैक्स चोरी के इस बड़े मामले में कई और लोगों के ऊपर भी ईडी की गाज गिर सकती है…

Related posts

पकड़ुआ विवाह : नव नियुक्त शिक्षक को स्कूल से अगवा कर करा दी शादी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा पर सम्राट चौधरी ने दी सलाह, कहा- ‘पहले उन्हें लूट यात्रा…’

Bihar Now

No Registration Pokies No Wager

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो