Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार कैबिनेट का विस्तार आज शाम 4 बजे, बीजेपी कोटे से कौन बनेंगे मंत्री !… दरभंगा के संजय सरावगी और जीवेश मिश्रा बनेंगे मंत्री…

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. आज शाम को नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. इसे लेकर राजभवन को चिट्ठी भेजी गई है. दूसरी तरफ बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए यह कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है. हर वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए कैबिनेट में एडजस्ट करने की पहल की जा रही है. आज शाम या कल (गुरुवार) को नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है.

बीजेपी कोटे से 7 नाम जो आज बनेगें बिहार में मंत्री*

1- कृष्ण कुमार मंटू-कुर्मी- विधायक (अमनौर विधानसभा)

2- विजय मंडल- केवट – अररिया विधानसभा

3- राजू सिंह-राजपूत-साहेबगंज विधानसभा

4- संजय सरावगी- मारवाड़ी – दरभंगा विधानसभा

5- जीवेश मिश्रा- भूमिहार -जाले विधानसभा (दरभंगा)

6- सुनील कुमार-कोइरी- बिहारशरीफ विधानसभा

7- मोती लाल प्रसाद-तेली,वैश्य- रीगा विधानसभा

Related posts

मधेपुरा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन…

Bihar Now

शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी का जोरदार हमला..

Bihar Now

एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो