Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में कट्टा भी दिखाते हैं अधिकारी… वायरल हो गया CO का वीडियो, क्या है पूरा मामला?

बिहार में अधिकारी भी कट्टा लहरा रहे हैं. मामला छपरा का है. नगरा अंचल के सीओ अभिषेक कुमार हाथ में कट्टा लेकर दिखा रहे हैं जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बुधवार (26 मार्च, 2025) को वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है. सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने आदेश जारी कर जांच के लिए टीम गठित की. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी सदर लक्ष्मेश्वर तिवारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 राजकिशोर सिंह ने मामले को जांच के दौरान सत्य पाया. इसके बाद नगरा थाने में अंचलाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पूरे मामले पर एएसपी सदर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 राज किशोर सिंह ने बताया कि हमने मामले की जांच की तो पता चला कि जो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो सही है. मामले में नगरा अंचल के अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार पर नगरा थाने में आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

उधर अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने वायरल वीडियो को लेकर नगरा थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा, “एआई तकनीक से उनका वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई है. उन्हें कई लोगों ने 24 मार्च को कॉल करके बताया कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे हाथ में कट्टा लिए दिख रहे हैं. कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है.”

Related posts

RJD का फिर बजा डंका… विरोधी को शिकस्त देकर फिर मेयर पद पर आसीन रही वैजयंती खेरिया…

Bihar Now

जातीय जनगणना पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार का पक्ष सुनेगी कोर्ट …

Bihar Now

JDU का सबसे बड़ा खुलासा ! …कुशेश्वरस्थान का तत्कालीन BDO का ऑडियो रिलीज, RJD के पक्ष में वोटरों को धमका रहा… कहा – RJD की सरकार आने पर महंगा पड़ेगा, नीतीश कुमार का कोई ठिकाना तो है नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो