Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में असमाजिक तत्व के द्वारा मूर्ति तोड़ कर माहौल बिगड़ने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम

आरोपी युवक को दबोचा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी अफवाह पर पुलिस ने समय से पाई काबू

समस्तीपुर – जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में एक गांव में असामाजिक तत्व के द्वारा हनुमान जी की मूर्ति पर पत्थर फेंक कर नुकसान पहुंचाया गया और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई, क्योंकि मुस्लिम के पवित्र रमजान माह का अंतिम जुम्मा का नमाज आज होना था

इसी का गलत इस्तेमाल कर समाज में भेदभाव पैदा करने की कोशिश की और हिंदू धर्म के मूर्ति पर पत्थर मारकर नुकसान पहुंचा दिया ताकि हिंदू मुस्लिम में विवाद हो जाए सूचना के बाद पुलिस की टीम बिना किसी देरी के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी वही इस बात की खबर सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा फैलाया जाने लगा था इस बात की भी जानकारी पुलिस को हाथ लगी सबसे पहले पुलिस की टीम ने पत्थर फेंक कर मूर्ति को तोड़ने वाले युवक को धर दबोच लिया। वहीं कुछ अन्य लोगों को भी पड़ा है जो समाज में जहर घोलने चाह रहे थे साथ ही पूरे इलाके में मजिस्ट्रेट की निगरानी में माहौल खराब नहीं हो किसी तरह से बात ना बिगड़े दो पक्षों के बीच शांति प्रक्रिया बनी रहे इसको लेकर पुलिस ऐहतियात के तौर पर कैंप कर रही है फ्लैग मार्च भी की है ।

लोगों से शांति रखने की अपील की गई है मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडे ने कहा कि किसी तरह से कोई शंका नहीं है आमजन भी पुलिस के सहयोग में है जो युवक इस तरह की घटना किया था उसे पुलिस गिरफ्तार कर ली है सोशल मीडिया पर आपको वहां फैलाई गई उसे पर भी पुलिस की नजर है विधि संवत कार्रवाई होगी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया गया है पल-पल पुलिस की नजर इलाके में है गलत करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

Related posts

तेजस्वी यादव का अबतक का सबसे बड़ा अटैक, नीतीश सरकार को बताया कोरोना..

Bihar Now

Big Breaking : पटना के.एक बंद मकान से मिला भारी मात्रा मेंं बम, इलाके में दहशत का माहौल…

Bihar Now

गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से चमराही बांध पर खतरा, बांध को बचाने के लिए डीएम सहित टीम कर रहे प्रयास, महिला कर रही हैं नदी की पूजा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो