Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, तेजस्वी यादव के घर पर रहेंगे तमाम विधायक…

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सभी विधायकों को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर रोक दिया है। विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद सभी विधायकों को यहीं रहने का निर्देश दिया गया है।

उन्हें घर जाने से मना कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि अब सभी राजद विधायक फ्लोर टेस्ट (12 फरवरी तक) तेजस्वी यादव के आवास में ही रहेंगे। सभी विधायकों के सामान अब धीरे-धीरे तेजस्वी यादव के आवास 5, देशरत्न मार्ग पहुंचने लगे हैं। विधायकों द्वारा घर से कंबल और कपड़ा दवाइयां मंगायी गयी है।

इधर, तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बाहर से अंदर आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। इधर, मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। सभी विधायकों के सामान अब धीरे-धीरे तेजस्वी यादव के आवास 5, देशरत्न मार्ग पहुंचने लगे हैं।

विधायकों द्वारा घर से कंबल और कपड़ा दवाइयां मंगायी गयी है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि राजद विधायकों को तोड़ने की चर्चा के बाद अब पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के विधायकों को नजरबंद किया जा रहा है। हालांकि, राजद की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related posts

बिहार चुनाव से पहले तमिलनाडु पहुंचे प्रशांत किशोर, एक्टर विजय की TVK के स्पेशल एडवाइजर बने PK

Bihar Now

Online Slots Au 5 Pound Deposit

Bihar Now

लहू लुहान हुआ बिहार, शिकारी है सरकार !… पोस्टर के जरिए नीतीश पर RJD का हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो