Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेलगाम अपराधी !… नालंदा में बैंक से 12 लाख की लूट, बदमाशों ने कर्मियों को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम …

नालंदा: जिले के नगरनौसा थाना इलाके के महमदपुर-राजघाट गांव के समीप स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा से सोमवार को दिनदहाड़े हथियार से लैस बदमाशों ने लूट की घटना  को अंजाम दिया है.

हथियार के बल पर बदमाशों ने बैंक का मुख्य द्वार बंद कर कर्मी और ग्राहकों को बंधक बनाकर 12 लाख की लूट कर फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए. फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.. .

बताया जा रहा है कि बैंक लूट की घटना से पहले शाखा में कैश आया था, जिसे लॉकर में रख दिया गया था. बैंक में कुछ ग्राहक के अलावा मैनेजर और कर्मी थे. इस दौरान हथियार से लैस छह बदमाश परिसर में दाखिल हुए और सभी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया

. इसके बाद लुटेरों ने लॉकर खोलकर 11 लाख रुपए लूट लिया. लूट की घटना के बाद फायरिंग करते हुए दो बाइक पर बदमाश चंडी की ओर फरार हो गए.

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि बैंक में लूट हुई है. 11 लाख रुपए लूटे जाने की बात सामने आई है. बैंक में गार्ड की तैनाती नहीं थी. बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

Related posts

Big Breaking : दरभंगा पेट्रोल कांड का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा गिरफ्तार, नेपाल के पास से हुई गिरफ्तारी…

Bihar Now

बिहार : जहरीली शराब का कहर !… दो लोगों की संदिग्ध मौत, दो‌ की हालत गंभीर…

Bihar Now

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को मुख्यमंत्री ने किया अर्घ्य अर्पित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो