Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार से बाहर रह रहे बिहारियों के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात !..

बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सीएम नीतीश कुमार बिहारवासियों को सौगात देने में जुट गए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर राज्यवासियों को एक और सौगात दी है।

अब सरकार ने पर्व-त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

मुख्यामंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बिहार आने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने तथा उनकी सहूलियत के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर राज्य सरकार 299 एसी एवं नॉन एसी बसों का परिचालन कराने जा रही है। 24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई है।

राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी। साथ ही लोक निजी भागीदारी के अन्तर्गत भी 150 अतिरिक्त एसी बसों का परिचालन कराया जाएगा।

राज्य सरकार पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार से भी और अधिक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी।

इससे पर्व-त्योहारों के समय लोगों को अब बिहार आने में सहूलियत होगी और वे सुविधापूर्वक अपने घर पहुंच सकेंगे। सरकार के इस फैसले से लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।

Related posts

बिजली की करंट लगने से तीन लोगों की मौत, गांव में कोहराम..

Bihar Now

कटिहार में NIA का छापा, PFI से जुड़े महबूब आलम की तलाश में पहुंची टीम…

Bihar Now

ATM में रुपए डालने वाला कर्मी ने ही गायब किया नगद, गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो