Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में जमीन कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने मारी 7 गोली… इलाके में हड़कंप, “सु”शासन पर सवाल ?…

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार के लाख दावों के बावजूद अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं… अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है..

ताजा मामला बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां एक जमीन कारोबारी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है.. हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है … हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है ….

जानकारी के मुताबिक , अपराधियों ने एक के बाद एक सात गोलियां कारोबारी को मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास की है, मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर निवासी आशुतोष कुमार के रूप में की गई है.

पटना में रहता है कारोबारी का परिवारः प्राप्त जानकारी के •अनुसार आशुतोष कुमार का परिवार पटना में रहता है और वो बेगूसराय के जीरोमाइल में रहा करता था. कारोबारी बेगूसराय में भी जमीन खरीद बिक्री का कारोबार किया करता था.

बीती रात किसी ने उसे फोन करके जीरोमाइल बुलाया था, जहां उसकी हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.

वहीं बिहार में बेलगाम होते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है… नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार के सुशासन पर सवाल खड़े किए हैं … उन्होंने कहा कि आखिर कब तक बिहार के लोग ऐसे ही मौत के घाट उतरते रहेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी के सिर्फ खेल खेलते रहेंगे…

विजय सिन्हा ने बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर राज्यपाल से भी मुलाकात कर मौजूदा स्थिति से अवगत कराने की बातें कही है.. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से यदि बिहार नहीं संभाल रहा है तो इस्तीफा दे दें.. ं

 

 

 

Related posts

JDU के खिलाफ बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने खोला मोर्चा, आचरण ठीक करिये, नहीं तो हिंदुओ पर हमला करने वाले कट्टरपंथियों के पीछे खड़ा होने का होगा संदेह…

Bihar Now

नोटबंदी के बाद डिजिटल लेन-देन में हुआ है काफी इजाफा : सुशील मोदी

Bihar Now

चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे CM नीतीश, मुस्लिम संगठनों की दूरी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो