Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस… हत्या या आत्महत्या ?…

बेगूसराय में घर से काम पर गए एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। युवक जहां काम करता था वहां के लोग जहां आत्महत्या बता रहे हैं वहीं मृतक के घर वाले उसे फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना से तेघरा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है। मृतक की पहचान तेघड़ा पुरानी बाजार वार्ड संख्या 15 निवासी मोहम्मद मुन्ना के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मजहर के रूप में हुई है..

बताया जा रहा है कि मोहम्मद मजहर सोमवार की शाम रोज की तरह अपने घर पर खाना खाने के लिए आया था घर पर खाना अच्छा नहीं बनने के कारण घर पर अंडा बनाने की बात कर अपने काम करने वाले गोदाम पर गया था। अभी उधर से तीन चार लोग उसके घर पर आकर बोले कि मजहर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब घर के लोग वहां पहुंचे तो उसके शरीर पर जख्म के निशान से घरवालों ने आरोप लगाया है कि वह जहां काम करता था वहां 1 साल का मजदूरी बकाया था…

लगातार मजदूरी मांगने के कारण मजदूरी भी नहीं दिया जा रहा था और उसकी हत्या कर दी गई है मृतक युवक मुकेश मोबाइल डेकोरेशन दुकान पर काम करता था पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है वहीं शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Related posts

हथियारबंद बदमाशों का बेखौफ तांडव, घर में घुसकर ससुर एवं बहू को मारी गोली, ससुर की मौत…”सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद के घर सहित 8 ठिकानों पर आयकर का छापा… टीम ने सभी सदस्यों के मोबाइल फोन किए जब्त…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो