Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

भष्ट्राचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार ,नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तंज….आंकड़ों के साथ नीतीश सरकार के अस्मिता पर खड़े किए सवाल, कहा -वैन से हो रही जांच प्रति सैंपल 8590 का आ रहा खर्च !…

कोरोना काल में बिहार में कई तरह के घोटाले सामने आए हैं..एंबुलेंस घोटाला के बाद एक नया घोटाला सामने आया है वो है वैन घोटाला.. वैन घोटाला उजागर होने के बाद सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने जमकर प्रहार किया है.. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को भष्ट्राचार का भीष्म पितामह करार दिया है…

आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी से कोरोना जांच वैन भाड़े पर ली . बदले में सरकार प्रतिदिन 6 लाख रू किराया दे रही है। वैन से जो जांच किये जा रहे हैं उसका खर्च प्रति सैंपल 8590 रू आ रहा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीएम नीतीश को घेरा है।

तेजस्वी यादव ने कोरोना संकट में हो रही लूट पर बड़े गंभीर आरोप लगाये हैं। आँकड़ों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल खोल दी है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह कहा है। ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार के कारनामे -आँकड़ों की ज़ुबानी. उन्होंने आगे लिखा है कि Black Listed कंपनी से वैन किराए पर ली.प्रतिदिन का किराया-6 लाख₹.इस तरह से 13 दिन का कुल किराया-78 लाख ₹. जबकि 13 दिन में कुल सैम्पल-1355 लिया गया। इस तरह से 13 दिन मे कुल जाँच रिपोर्ट दी-908. यानी एक कोरोना टेस्ट की औसतन कीमत- (7800000/908)= 8590₹। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने जो आरटीपीसीआर वैन चला रही है उसके द्वारा जो जांच की जा रही उसमें एक जांच का खर्च 8590 रू प्रति सैंपल है..

एक अखबार ने खुलासा किया है कि महाराष्ट्र की ब्लैकलिस्ट कंपनी से स्वास्थ्य विभाग ने वैन ली है। बदले में उसे मोटी रकम प्रतिदिन दी जा रही है। कंपनी द्वारा संचालित आरटीपीसीआर वैन ने 13 दिनों में महज 908 सैंपल की जांच रिपोर्ट दे सकी है। जबकि प्रतिदिन 1000 सैंपल कलेक्ट कर जांच रिपोर्ट देने का प्रावधान था।

Related posts

बिहार में बेखौफ अपराधी !… हाजीपुर कोर्ट के मुंशी को अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

लूट की वारदात से थर्राया पटना, SSP कार्यालय से एक किमी की दूरी पर 10 करोड़ की डकैती, 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस…. “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

बंधक बनाकर एक घर में लाखों की लूट, परिवार के लोगों के साथ की मारपीट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो