Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भारी हंगामे के साथ सदन स्थगित, विपक्ष को अध्यक्ष की चेतावनी, आसन को कार्रवाई के लिए न करें बाध्य…

बिहार में मानसून सत्र का तीसरा दिन भी काफी हंगामेदार रहा .. बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ .. प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायकों ने तेजस्वी यादव का जमकर विरोध किया.. तेजस्वी यादव जब ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देने खड़े हुए तो बीजेपी विधायकों ने विरोध कर दिया ..

देखते ही देखते विरोध कर रहे तमाम बीजेपी विधायक वेल में पहुंच कर नारेबाजी के साथ कुर्सी उठानी शुरू कर दी .. विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा आसन को कार्रवाई करने के लिए बाध्य न कीजिए.. हालांकि सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है…

सदन की कार्यवाही के दौरान बीजेपी तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ी रही .. बीजेपी लगातार तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे थे.. इसी को लेकर बीजेपी विधायकों का हंगामा सदन के अंदर भी जारी रहा..

दरअसल, लैंड फॉर जॉब केस में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भाजपा लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आज विधानसभा में मौजूद सीएम नीतीश से पूछा कि कहां गया आपका जीरो टॉलरेंस की नीति आपने भ्रष्टाचार से क्यों समझौता किया ?

Related posts

बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश व वज्रपात का अलर्ट… गंगा, सोन और पुनपुन नदी का बढ़ने लगा जलस्तर…

Bihar Now

तेजस्वी यादव व राबड़ी देवी ने डाला वोट, बदलाव के लिए तैयार बिहार…

Bihar Now

बिहार में BJP के बड़े नेता की गोली मारकर हत्या ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष थे उमा भूषण तांती

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो