Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

मनरेगा के JE से 40 लाख रंगदारी की मांग, नक्सलियों ने मांगी रंगदारी…

टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय के दीवाल पर चिपकाया नक्सलियों ने पर्चा।

भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर अरविंद टुडु दा का फरमान,लेवि नही देने पर जनअदालत लगा कर सुनाई जाएगी सजा।

जी हां मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के दीवाल पर नक्सलियों ने पर्चा चिपकाया था टेटिया बम्बर प्रखंड के मनरेगा जेई आमोद कुमार के नाम से पर्चा जारी किया गया जिसमे साफ साफ लिखा हुआ था मनरेगा योजना के जेई आमोद कुमार ठीकेदारों से दश प्रतिशत कमीशन लेना बंद करो संगठन द्वारा सूचित किया जाता है कि 40 लाख रुपए संगठन को चाहिए जिसे जल्द से जल्द पंहुचाई जाए अगर 40 लाख रुपए नही मिला तो तुम्हे जन -अदालत लगाकर सजा दी जाएगी इस पर्चे की भनक जेई आमोद कुमार को आज शनिवार की सुबह 7 बजे पता लगा और सुबह खुद 7 बजे जाकर देखा तो प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के दीवाल पर नक्सलियों ने पर्चा चिपका रखा था ।तभी जेई आमोद कुमार इस पर्चा को देखकर सहम गए और तुरन्त इसकी सूचना टेटिया बम्बर थाने को जाकर दी।तभी टेटिया बम्बर थाना अध्यक्ष अभयकांत चंद्रा खुद पुलिस बल के साथ प्रखंड कार्यालय पंहुच कर पर्चा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।ऐसे यह झेत्त नक्सल प्रभावित इलाका है।नक्सली द्वारा पर्चा चिपकाने से इलाके के लोगो मे दहसत का माहौल है लोग सहमे हुए है,तरह-तरह के लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूत्रों की माने तो एक साल पूर्व में भी इस टेटिया बम्बर झेत्त के अंचलाधिकारी और शिक्षकों से भी लेवि में रंगदारी मांगी गई थी।नक्सली अभी भी इस झेत्त मे है और अपना दबदबा कायम रखने के लिए आज रंगदारी की मांग कर जेई आमोद कुमार से 40 लाख मोटी रकम मांग कर झेत्त में दहसत फैला दिया है,ऐसे टेटिया बम्बर इलाके के करीब नजदीक में ही गंगटा जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है पहले भी नक्सली इसी गंगटा जंगल और पहाड़ों पर अपनी बसेरा करते थे और आज भी है जो कि नक्सलियों के एरिया कमांडर अरविंद टुडु दा के द्वारा टेटिया बम्बर प्रखंड के मनरेगा जेई आमोद कुमार के नाम से एक मोटी रकम लेवि की मांग की है।
वही मनरेगा के जेई आमोद कुमार ने नक्सलियों के द्वारा रंगदारी की मांग कर और नही देने पर जन-अदालत लगाकर सजा की बात पर्चा के माध्यम से जानकारी को लेकर टेटिया बम्बर थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाए है।

वही मुंगेर एस पी जग्गुनाथ नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि इस बात की जानकारी मिली है कि टेटिया बम्बर प्रखंड कार्यालय के दीवाल पर नक्सलियों ने मनरेगा के जेई आमोद कुमार से रंगदारी मांगी गई है उनके द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। हमारे थाना के द्वारा नक्सली पर्चा को कब्जे में ले लिया गया है और अनुसंधान किया जा रहा है कि यह सही में नक्सलियों के द्वार लेवि मांगी गई है या कोई शरारती असमाजिक तत्व के द्वारा और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सही में एरिया कमांडर अरविंद टुडू है या उसके नाम से कोई अपराधी इस तरह की हड़कत कर रहा है जल्द ही इस बात का खुलासा किया जाएगा।

वैसे टेटिया बम्बर प्रखंड के मनरेगा के जेई आमोद कुमार पिता अर्जुन मंडल गांव कपसोना थाना शाहकुंड जिला भागलपुर के रहने बाले है ।वह अपनी नौकरी करने हेतु प्रखंड कार्यालय में जेई के पद पर कार्यरत है।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

गौरव झा और ऋतु सिंह की फिल्म ‘रघुनाथ’ दिसंबर में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक हुआ वायरल…

Bihar Now

Live Pokies With Welcome Bonus Casinos

Bihar Now

“बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जंगलराज से गुंडा राज में बदला बिहार”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो