Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

मायके में विवाहित युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

-त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड नम्बर 12 में एक 18 वर्षीया विवाहित महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विवाहिता 18 वर्षीय महिला मना खातून लक्ष्मीनिया वार्ड नम्बर 12 के स्वर्गीय इशाक की पुत्री बताई जाती है। जिसकी शादी करीब चार माह पूर्व उत्तर प्रदेश में हुई थी करीब 15 दिन पूर्व ही नवविवाहिता अपने मायके आई थी।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मृतका अपने ससुराल उत्तर प्रदेश जाना नहीं चाहती थी लेकिन परिवार के लोग उसे ससुराल जाने के लिए दबाव बना रहे थे. घटना के दिन भी मृतका के ससुर व पति मृतका के मायके में मौजूद थे औऱ वो लोग तीन चार दिन से नवविवाहिता को ससुराल ले जाने के लिए आतुर थे.बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी ससुराल जाने के मामले को लेकर मृतका का मायके के लोगों के बीच कहासुनी होती रही.मौत कैसे हुई इस मामले का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. हालांकि सब इंस्पेक्टर वशिष्ठमुनि राय स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है

.उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदेहास्पद लग रहा है हत्या हुई है या आत्महत्या यह जाँच का विषय है ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका अपनी 70 वर्षीय माँ औऱ भाभी के साथ मायके में रहती थी फ़िलहाल परिवार के सभी लोग फरार है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है।

प्रभास चंद्रा बिहार नाउ, सुपौल
प्ररर

Related posts

BPSC ने जारी किए शिक्षक परीक्षा के छह रिजल्ट; 11वीं-12वीं के भाषाई शिक्षकों की सूची देखें…

Bihar Now

STF और सहरसा पुलिस का JOINT ऑपरेशन के तहत पारो यादव के घर छापेमारी, हथियारों का जखीरा बरामद

Bihar Now

Boulder Bucks Online Slot

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो