Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के पूर्णिया समेत कई ठिकानों पर IT का छापा, आंख खुलते ही धमक पड़े इनकम टैक्स के अधिकारी…

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया सहित  सीमांचल के कई ठिकानों पर  सुबह-सुबह इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापेमारी की है. यह छापेमारी मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के चार सदस्यों के घर एक साथ पड़ी है. स्थानीय लोगों की मानें तो टीम में सिर्फ इनकम टैक्स के अधिकारी ही हैं. इसमें ईडी की टीम शामिल नहीं है.

बुधवार (11 अक्टूबर) की सुबह करीब सात बजे पटना नंबर की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां पूर्णिया के लाइन बाजार शिव मंदिर के पास पहुंचीं. इससे पहले कुछ जानकारी मिलती आधा दर्जन भर अधिकारी और उनके साथ फोर्स एक साथ चार अलग-अलग घरों में छापेमारी के लिए घुस गए.

जानकारी के अनुसार, मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम के घर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ इनकम टैक्स के अधिकारी जांच के लिए घुसे हैं. हालांकि कोई भी अधिकारी कुछ कहने से फिलहाल कतराते नजर आ रहे हैं. छापेमारी के बाद हो सकता है कि इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जाए या फिर शाम तक छापेमारी के बाद पटना से आधिकारिक जानकारी सामने आए कि क्या कुछ बरामद हुआ है.

बताया जा रहा है कि मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्य कैसर इमाम, गुलाम हुसैन और महमूद के घर आईटी की रेड चल रही है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य महमूद को संस्थापक असद इमाम के घर लेकर अधिकारी गए हैं. पूर्णिया के अलावा भागलपुर समेत अन्य जगहों पर भी छापेमारी की खबर है.

बता दें कि मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट का पूर्णिया सहित सीमांचल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम है. मिलिया एजुकेशनल ट्रस्ट के अंतर्गत पूर्णिया मिलिया कॉन्वेंट स्कूल, मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिलिया पॉलिटेक्निक, मिलिया हाई स्कूल एवं किशनगंज में मिलिया इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित है. यहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

मिलिया के संस्थापक असद इमाम की शिक्षाविद के तौर पर जो पहचान है उससे इतर सियासी तौर पर भी वो नामचीन चेहरा हैं. असद इमाम पूर्णिया से विधान परिषद चुनाव भी लड़ चुके हैं.

Related posts

रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान बच्चे की मौत, 25 घंटे की मेहनत नाकाम, नहीं बची रंजन की जान

Bihar Now

सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, तीन जख्मी…

Bihar Now

बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले RJD को बहुत बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो