Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आखिर हो क्या गया है ?… जवाब देने की जगह मीडिया को क्यों प्रणाम करने लगे नीतीश कुमार !…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ दिनों से अपने बयानों और हाव-भाव को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. विधानसभा में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है.

इसी को लेकर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बाहर निकल रहे थे तो कुछ पत्रकारों ने पूछ लिया कि काहे (क्यों) नाराज हैं सर? इस पर नीतीश कुमार ने कोई उत्तर तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने पूरी तरह झुककर पत्रकारों को प्रणाम किया.

इतना ही नहीं, इस दौरान जब उनके सुरक्षाकर्मी कैमरे के आगे आ गए तो उन्हें बगल हटाकर नीतीश कुमार पत्रकारों के आगे झुक कर सांकेतिक तौर पर आरती दिखाते हुए नजर आए. इसके बाद नीतीश कुमार बिना किसी सवाल का जवाब दिए अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गए.

अब ऐसे में वहां मौजूद लोग ये सोचने लगे कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई जो नीतीश कुमार को मीडिया के आगे हाथ जोड़ना पड़ रहा है.

Related posts

Free 10 Casino No Deposit Required

Bihar Now

बिहार में 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, प्रचंड गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने लिया फैसला…

Bihar Now

पंचतत्व में विलीन हुए बिहार के लाल,पिता ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई, माहौल हुआ गमगीन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो