Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशो ने किया दिनदहाड़े ₹1.5 लाख की छिनतई

 

मुजफ्फरपुर में बेखौफ होकर पहुंचे हुए बंदमाश ने बैंक से रुपए निकाल कर घर लौट रहे महिला को धक्के देकर किया ₹1.5 लाख रुपए की छिनतई। मौके पर से बाइक सवार अपराधी फरार। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चर्च रोड का मामला।

जिले में बेखौफ बदमाश का तांडव जारी है। ताजा मामला जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के गौशाला चर्च रोड का बताया गया है।जहां पर दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने बैंक से रुपए की निकासी करके घर लौट रहे एक दंपति को निशाना बनाया और रुपए और अन्य सामग्री रखी हुई पर्स छिनतई करके फरार हो गए। पीड़िता ने बताया बैंक से निकाले गए दो लाख रुपए में से डेढ़ लाख इसमें रखे हुए थे।मामले की सूचना के बाद से मौके पर पहुंची हुई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसबीआई की मिठनपुरा पानी टंकी चौक स्थित एक शाखा से निकाली गई है।

मामले में पीड़िता कन्हौली निवासी विभा निधि ने बताया की वह अपने पति के साथ एसबीआई की शाखा से ₹2 लाख रुपए की निकासी करके घर लौट रहे थे।जिसमे ₹1.5 लाख रुपए मेरे पर्स में थे जबकि ₹50 हजार रुपए मेरे पति के पास। घर स्कूटर से जाने के दौरान में एक बाइक सवार दो युवकों के द्वारा पीछे से धक्के लेकर पर्स की छिनतई कर लिया और मौके पर से दोनो फरार हो गए। अचानक हुई घटना हमे समझ में नहीं आया जिसके बाद स्कूटर को चला रहे पति को बताया।जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दिया है।

पूरे मामले में एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया की घटना की जानकारी पर हमलोग यहां पहुंचे है। मामले की जांच किया जा रहा। लुटेरों की शिनाकत के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद लिया जा रहा है।

*बाइट:-एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह*

*बाइट- विभा निधि पीड़िता बैंक से रुपए निकालकर लौटने वाली*

Related posts

बिहार में सपना देखना मना है…ये तेजस्वी, नरेंद्र मोदी, नीतीश, राहुल गांधी के परिवार का चुनाव नहीं है, ये बिहार की जनता का चुनाव है – राहुल गांधी..

Bihar Now

मैथिली पुत्र प्रदीप के निधन पर पूर्व MLC ने शोक संवेदना व्यक्त की,कहा -इस लाल की भविष्य में नहीं हो सकती क्षतिपूर्ति…

Bihar Now

खगड़िया में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने 5 गोलियां मारी, इलाके में दहशत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो